जिस किशोरी के अपहरण के आरोप में तीन युवक भेजे गए जेल, वह मुंबई में मिली, बोली!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिस किशोरी के अपहरण के आरोप में तीन युवक भेजे गए जेल, वह मुंबई में मिली, बोली!



प्रयागराज: धूमनगंज से रहस्यमय हालात में गायब नौवीं की छात्रा 14 दिन बाद मुंबई में मिली। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह खुद से ही ट्रेन से मुंबई चली गई थी। छात्रा के मिलने से उसके परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
छात्रा धूमनगंज की रहने वाली है और क्षेत्र में ही स्थित स्कूल में पढ़ती है। नौ मार्च की रात वह संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। परिजनों ने तीन युवकों पर शक जताया था, जिन्हें पुलिस ने अगले ही दिन हिरासत में ले लिया। परिजनों ने उनके खिलाफ बेटी को बहलाफुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी छात्रा का पता नहीं चल सका। धूमनगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह व उनकी टीम उसकी खोजबीन में जुटी रही। चाइल्ड लाइन के माध्यम से हुई जानकारी
उन्होंने जिले के साथ ही आसपास के जनपदों में भी छात्रा के बारे में सूचना दी कि इस हुलिये की छात्रा दिखे तो उन्हें तुरंत सूचित किया जाए। दो दिन पहले मुंबई चाइल्ड लाइन से सूचना मिली कि 14-15 साल की बच्ची मिली है जो खुद को धूमनगंज की रहने वाली बता रही है। व्हाट्सएप पर फोटो आने पर पता चला कि यह वही छात्रा है, जो नौ मार्च को गायब हुई।
इस पर ध्ूामनगंज पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची और छात्रा को सकुशल वापस लाई। पूछताछ में पता चला है कि छात्रा घर से निकलकर मोहल्ले में ही स्थित मंदिर पर पहुंच गई थी। फिर कुछ देर बाद वहां से बम्हरौली स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में बैठकर कानपुर और फिर मुंबई चली गई थी। जहां स्टेशन पर घूमता देख चाइल्ड लाइन उसे अपने साथ रखे हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies