सवाल उठता है कि अगर रामकैलाश तैरना जानता था तो वह पानी में कैसे डूब गया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सवाल उठता है कि अगर रामकैलाश तैरना जानता था तो वह पानी में कैसे डूब गया।



प्रयागराज: रामकैलाश की लाश कछार में जहां मिली थी वहां पानी नहीं था। सवाल उठता है कि अगर रामकैलाश तैरना जानता था तो वह पानी में कैसे डूब गया। अगर डूबता तो उसकी लाश कहीं और बहकर चली जाती।  प्रयागराज जिले में शिवकुटी थाना क्षेत्र के चिल्ला निवासी रामकैलाश भारतीय की हत्या का मामला पेंचीदा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया था। वहीं उसके स्‍वजनों की मानें तो रामकैलाश तैरना जाता था। सवाल उठाया कि जब वह तैर सकता था तो डूबकर उसकी मौत कैसे हुई। संभवत: उसे डुबाया गया होगा। इससे हत्‍या की पुष्टि होती है। फिलहाल जो व्‍यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गया था वह फरार बताया जा रहा है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपित कुश को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश
रामकैलाश की मौत मामले में नामजद आरोपित कुश की तलाश में पुलिस ने शनिवार देर रात कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आरोपित के तीन करीबियों को पूछताछ के लिए उठाया। हालांकि वह भी पुलिस को कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दे सके। कुश का जो मोबाइल नंबर बताया गया, वह भी घटना के बाद से स्विच आफ है, जिस कारण उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। हत्‍या को हादसे का रूप देने की कोशिश रामकैलाश की लाश ककरहवा घाट कछार में जहां मिली थी, वहां पानी नहीं था। लाश घाट के किनारे थी। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर रामकैलाश तैरना जानता था तो वह पानी में कैसे डूब गया। अगर डूबता तो उसकी लाश कहीं और बहकर चली जाती। कुश घटना के बाद से क्यों गायब हो गया। रामकैलाश के घरवालों का आरोप है कि वह पानी में डूबा नहीं था, बल्कि उसे डुबाकर मारा गया है, ताकि हत्या को दूसरा रूप दिया जा सके। घर से बुलाकर ले गया था कुश बुधवार की देर शाम मोहल्ले में रहने वाला कुश रामकैलाश के घर गया था। वह उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद रामकैलाश का पता नहीं चला। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर गुरुवार सुबह घरवालों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुश के घर पर वह पहुंचे लेकिन वह भी गायब मिला। हालांकि, इतना सब होने के बाद भी घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies