लखनऊ(आशुतोष सिंह): सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के वीच अपना विश्वास खो चुकी है। जो कुछ बचा भी था वह इस चुनाव में खो दिया है ।
प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक,भारतीय जनता पार्टी के सरोजिनी नगर जनपद लखनऊ के प्रत्याशी रहे डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने एक्जिट पोल की रिपोर्ट से बौखलाए,सपा नेताओं द्वारा दिये जा रहे बयानों पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से जनता का विश्वास उठ चुका है जनता विकास और अपराध मुक्त सरकार जाती है जिसका परिणाम जनता ने अपने मतों का प्रयोग करके भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकरउत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना बनाना चाहती है ।उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस ढंग से मतदान करके भाजपा के विश्वास जताया है 10 मार्च के परिणाम के बाद जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास भाजपा के लोग करेंगे ।
श्री सिंह ने कहा कि एग्ज़िट पोल के अनुसार हमारी सरकार बन रही है, मैंने पहले भी कहा था कि पिछली बार से ज़्यादा सीटें इस बार भाजपा को मिलेगी। सपा कि पिछली बार भी 40-50 सीटें आई थी इस बार भी उतनी ही सीटें आएगी।
