SSP ने स्वीकार किया - काजबली चक ब्लास्ट प्रशासनिक चूक का नतीजा, SHO सस्पेंड
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

SSP ने स्वीकार किया - काजबली चक ब्लास्ट प्रशासनिक चूक का नतीजा, SHO सस्पेंड


भागलपुर. भागलपुर तातारपुर थाना क्षेत्र के काजबली चक में 3 मार्च की रात हुआ बम विस्फोट प्रशासनिक चूक का परिणाम है. यह बात भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने न्यूज18 के कैमरे पर स्वीकार किया है. बता दें कि दो रोज पहले हुए बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने कहा कि इस धमाके में प्रशासन की लापरवाही नजर आती है. उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना और स्थानीय IB की लापरवाही के कारण यह ब्लास्ट हुआ. शुरुआती जांच के बाद स्थानीय थाने के एसएचओ को निलंबित किया जा चुका है. फिलहाल आगे की जांच जारी है और इस जांच के क्रम में जिस भी स्तर पर लापरवाही की बात सामने आएगी और जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले में मो. आजाद की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है. एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है. उसने बहुत बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया है. अपने निरीक्षण के दौरान ATS के BDS टीम में शामिल सदस्यों से भी उन्होंने बातचीत की है. डीएम भागलपुर घटनास्थल का एक बार फिर से निरीक्षण करेंगे.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies