प्रयागराज: शहर में बनेंगे तीन और सेल्फी प्वाइंट, एक का निर्माण शुरू
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: शहर में बनेंगे तीन और सेल्फी प्वाइंट, एक का निर्माण शुरू


प्रयागराज:(ए पी सिंह):  शहर में तीन और सेल्फी प्वाइंट बनेंगे। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण शुरू हो गया है। दो सेल्फी प्वाइंट छावनी क्षेत्र में बनेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ज्वेलरी शोरूम के पास सेल्फी प्वाइंट का निर्माण शुक्रवार को शुरू कर दिया। इसके लिए मिट्टी का टीला बनाकर घास लगाई गई है। पीछे आकर्षक चित्र वाली कृत्रिम दीवार लगेगी। इससे पहले कंपनी ने सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास सेल्फी प्वाइंट बनाया था।
वहीं, छावनी परिषद रक्षा क्षेत्र में दो सेल्फी प्वाइंट बनाएगा। एक सेल्फी प्वाइंट यमुना बैंक रोड और दूसरा न्यू कैंट में डिफेंस सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट के पास बनेगा। छावनी परिषद ने दोनों सेल्फी प्वाइंट का प्रस्ताव तैयार किया है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अमित कुमार बाबूराव ने बताया कि बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies