प्रयागराज : नवविवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : नवविवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप



प्रयागराज: सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में बुुधवार की सुबह ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायकेवालों के साथ ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उसे मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता की बीमारी के कारण स्वाभाविक मौत हुई है। मौके पर ग्रामीण भी जुटे रहे। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।  
सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में तबस्सुम (21) पत्नी सलीम की ससुराल में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरायममरेज के सरारगंज निवासी शकील की बेटी तबस्सुम का निकाह दो जनवरी 2022 को को फतूहां गांव के सलीम से हुआ था। मायकेवालों का आरोप है कि दहेज के बेटी को मार डाला गया। पड़ोसियों से तबस्सुम के मौत की सूचना मिलने पर मायके सरारगंज, मोयूनिद्दीनपुर थाना सरायममरेज से पिता शकील अहमद परिजनों के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दहेज के लिए बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर इलाकाईा पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। विवाहिता के पति सलीम ने पुलिस को बताया कि उसकी मौत बीमारी से हुई है।
बताया कि तकरीब बीस दिन पहले वह मायके से दोबारा ससुराल आई थी। तबस्सुम के पिता शकील अहमद ने बताया कि मंगलवार को फोन पर बेटी से बात हुई थी। तब तक सब कुछ ठीकठाक था। बुधवार की सुबह बेटी के मौत की सूचना भी उसके ससुराल वालों ने नहीं दी। मृतक तबस्सुम के पिता शकील अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति सलीम और उसके भाई के खिलाफ दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies