प्रयागराज: MLN मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में आज मिलेगा दाखिला,40 सीटों पर बीएससी नर्सिंग में आज होगा दाखिला।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: MLN मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में आज मिलेगा दाखिला,40 सीटों पर बीएससी नर्सिंग में आज होगा दाखिला।

UPKG News


प्रयागराज: प्रयागराज के MLN (मोतीलाल नेहरू) मेडिकल कॉलेज में आज यानी 31 मार्च को बीएससी नर्सिंग में प्रवेश कराने का मौका दिया गया है। इसमें प्रवेश उन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जो इसी शैक्षणिक सत्र में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण किए हों लेकिन उनका चयन MBBS या BDS में नहीं हो पाया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया आज गुरुवार को सुबह नाै बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि नीट (UG) की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

40 सीटों पर ही मिलेगा प्रवेश

डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 21 मार्च को उत्तर प्रदेश नर्सेज एवं मिडवाइब्ज कौंसिल द्वारा मेडिकल कॉलेज का स्थीलय निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के आधार पर तय गया कि बैचलर ऑफ साइंस-नर्सिंग (बीएससी नर्सिंग) की 40 सीटों पर प्रतिवर्ष प्रशिक्षण संचालित किए जाएंगे। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अभ्यर्थी कोई जानकारी चाहता है तो हेल्पलाइन नंबर 0532-2256507 व 6386708192 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा प्रवेश विस्तृत विवरण महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उप्र लखनऊ की वेबसाइट www.updgme.in पर उपलब्ध है जिस पर अभ्यर्थी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies