पुलिस को मिली बडी सफलता, ओवरलोड अवैध चोरी की खनन सामग्री बालू/रेत से भरे 4 वाहनो को सीज करते हुये 4 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस को मिली बडी सफलता, ओवरलोड अवैध चोरी की खनन सामग्री बालू/रेत से भरे 4 वाहनो को सीज करते हुये 4 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार!


 सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन मे तथा क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो एवं अवैध चोरी व खनन के व्यापार मे लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक श्री प्रविन्दर पाल सिंह थाना गंगोह जिला सहारनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना गंगोह पुलिस द्वारा ओवरलोड अवैध चोरी की खनन सामग्री बालू/रेत से भरे 04 वाहन मय चालक सहित पकडे गये। जिनका विवरण निम्नप्रकार है। 1. ट्रक न0 PB13BD8786 , 22 टायरा जिसका चालक अभि0 इकराम पुत्र मुजफ्फर अली निवासी हजूर नगर उर्फ गंदोर थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर है, ट्रक मे करीब चोरी का 58 कुन्तल बालू/रेत ओवरलोड भरा है। 2. ट्रक न0 UP11BT5938, 14 टायरा, जिसका चालक अभि0 कृष्णपाल पुत्र बलवीर निवासी कलरी थाना सरसावा जिला सहारनपुर है, ट्रक मे करीब चोरी का 75 कुन्तल बालू/रेत ओवरलोड भरा है।। 3. ट्रक न0 UP11BT5037, 14 टायरा जिसका चालक अभि0 मलकीत सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी ननवा खेड़ी सलेमपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर है। ट्रक मे करीब चोरी का 70 कुन्तल बालू/रेत ओवरलोड भरा है। 4. ट्रक न0 UP11AT-8319, 10 टायरा जिसका चालक अभि0 हुसैन पुत्र इरफान निवासी हुसैनपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर है, ट्रक मे करीब चोरी का 130 कुन्तल बालू/रेत ओवरलोड भरा है। उपरोक्त ड्राईवरो व वाहनो को चौकी धलापडा से पहले करीब 200 मीटर पहले थाना गंगोह जिला सहारनपुर से दिनांक 7.3.22 को समय 12.30 बजे गिरफ्तार व ट्रक कब्जे पुलिस लिये गये। अभियुक्तो के जुर्म के सम्बन्ध मे थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 103/22 धारा 379/411/120बी भादवि0 व 2/3 लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तो को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पताः-
1.इकराम पुत्र मुजफ्फर अली निवासी हजूर नगर उर्फ गंदोर थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर।
2. कृष्णपाल पुत्र बलवीर निवासी कलरी थाना सरसावा जिला सहारनपुर।
3.मलकीत सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी ननवा खेड़ी सलेमपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर।
4.हुसैन पुत्र इरफान निवासी हुसैनपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1.ट्रक न0 PB13BD8786 ,22 टायरा, चालक अभि0 इकराम उपरोक्त ट्रक मे करीब चोरी का 58 कुन्तल बालू/रेत ओवरलोड भरा है। 
2.ट्रक न0 UP11BT5938, 14 टायरा, चालक अभि0 कृष्णपाल उपरोक्त ट्रक मे करीब चोरी का 75 कुन्तल बालू/रेत ओवरलोड भरा है। 
3.ट्रक न0 UP11BT5037, 14 टायरा, चालक अभि0 मलकीत उपरोक्त ट्रक मे करीब चोरी का 70 कुन्तल बालू/रेत ओवरलोड भरा है। 
4.ट्रक न0 UP11AT8319, 10 टायरा, चालक अभि0 हुसैन उपरोक्त ट्रक मे करीब चोरी का 130 कुन्तल बालू/रेत ओवरलोड भरा है। 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 श्री इन्द्र सैन, थाना गगोंह जिला सहारनपुर।
2.उ0नि0 श्री रोहताश सिंह, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
3. है0का0 688 दीपक कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
4.का0 1997 विनीत कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
5.का0 1350 मोहित कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
6.का0 95 विक्रान्त, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
7.का0 116 अश्वनी कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
8.का0 739 मनीष कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies