
लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होली (Holi) पर सुरक्षा- व्यवस्था को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद (Policemen’s Leave Canceled) कर दी गई हैं. जबकि, डीजीपी मुख्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मियों को विशेष परिस्थितियों में अवकाश अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय के द्वारा प्रदान किया जाएगा. लेकिन इन सभी के बीच खुशी की खबर यह है कि होली पर भरपूर बिजली रहेगी. इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने निर्देश दे दिए हैं. कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि होली पर प्रदेशभर में कहीं भी बिजली की आपूर्ति ठप न हो. सभी क्षेत्रों को तय शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए.
देवराज ने कहा कि अब गर्मी का मौसम आ गया है. ऐसे में इस मौसम में भी
प्रदेश वासियों को अधिक से अधिक समय बिजली मिले, इस बात पर अधिकारियों को
ध्यान रखऩा होगा. उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि
उपभोक्ता को जितने की बिजली दी जाए उतना ही राजस्व वसूलें. उन्होंने
प्रदेश के बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन नियमानुसार काटने के निर्देश
दिए हैं. साथ ही यह भी कहा कि कनेक्शन काटने में इस बात का ध्यान रखा जाए
कि जिनका एक या दो माह का ही बिल बकाया है उनका कनेक्शन काटने से पहले
उपभोक्ता को फोन पर इसी जानकारी दे दी जाए.सुरक्षा-व्यवस्था की दोहरी चुनौती है
वहीं, अगर पुलिसकर्मियों की छुट्टी की बात करें तो होली की
सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी
रद की गई है. डीजीपी मुकुल गोयल के निर्देश पर होली में शांति-व्यवस्था
बनाए रखने के लिए 16 मार्च से 20 मार्च तक सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों
के सभी प्रकार के अवकाश रद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. विशेष
परिस्थितियों में अवकाश जिला, रेंज व जोन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की
अनुमति के बाद ही स्वीकृत होगा. इस बार होली के साथ शब-ए-बारात की भी
सुरक्षा-व्यवस्था की दोहरी चुनौती है. यही वजह है कि छुट्टी रद की गई है.
