
अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले (Amethi District) में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जमीन विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की बांके से काटकर निर्मम हत्या (Murder In Land Dispute) कर दी गई. दबंगों के हमले में गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल एक महिला को ट्रॉमा सेंटर (Trauma Center) रेफर कर दिया गया है. कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को मौके पर तैनात कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गुंगवाछ का है, जहां के पूर्व प्रधान अमरेश यादव और रामदुलारे के बीच बंजर भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था. रामदुलारे यादव अपने कब्जे की भूमि पर निर्माण करवा रहा था. रामदुलारे को निर्माण करवाता देख पूर्व प्रधान अमरेश ने भी निर्माण करना चाहा. साथ ही मंगलवार शाम को अमरेश अपने मां- बाप और भाई को लेकर मौके पर पहुंचा. आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे रामदुलारे और उसके साथियों ने बांके से हमला कर दिया. चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे अमरेश के परिजनों पर भी दंबगों ने हमला कर दिया.
सभी आरोपी मौके से फरार
दबंगों के हमले से पूर्व ग्राम प्रधान अमरेश यादव के भाई हनुमान
यादव और पिता संकठा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरेश की मां पार्वती ने
इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल आधा
दर्जन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक बुजुर्ग महिला को
गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना को अंजाम देने के
बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं.घायलों का चल रहा इलाज
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की खबर मिलते ही प्रशासनिक
अमले में हड़कंप मच गया है. तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में
पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है. साथ ही जिला अस्पताल और अमेठी सीएचसी को
छावनी में बदल दिया गया है. डीएम राकेश कुमार मिश्र ने भी अस्पताल जाकर
घायलों का हालचाल जाना और घटना स्थल के लिए रवाना हो गए. वहीं, मौके पर
पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि एक ही बिरादरी के दो लोगों में
आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ,
