करछना, प्रयागराज: होली भले ही अगले सप्ताह हो लेकिन भाजपा के लोग 10 मार्च को होली के मूड में दिखे। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद करछना विधानसभा सहित समेत पूरे प्रयागराज में जश्न जैसा माहौल दिख रहा है।
नैनी, करछना, रामपुर, कर्माबाजार पर सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने पूरे जोश के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे को भाजपा की जीत की बधाई गुलाल लगाकर देते रहे और डीजे की धुन पर डांस किया एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।
शिव नगर तिराहे पर महिला भाजपा नेताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाया और प्रदेश नेतृत्व को बधाई दिया और जनता का आभार व्यक्त किया। सुनील, अरविंद कुमार, विजय कुमार, संजय श्रीवास्तव ने कहा की विधानसभा से करछना से आजादी के बाद पहली बार कमल खिलाया है। इसके लिए लिए पियूष रंजन निषाद बधाई के पात्र है।
इस अवसर पर सुनील विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, अनुराधा सिंह, महेश कुमार वर्मा, ध्रुव प्रसाद तिवारी, राजीव शुक्ला, डॉक्टर सुभाष कुशवाहा, पण्डित दामोदर तिवारी, मनोज पांडेय, त्रिभुवन निषाद, लल्लू कुशवाहा, हीरा सिंह, डीके मिश्रा, पंकज शर्मा, संतोष दिक्षित, संजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांटकर करके ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया।
