विश्‍वविद्यालय में शिक्षक भर्ती को साक्षात्कार शुरू
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विश्‍वविद्यालय में शिक्षक भर्ती को साक्षात्कार शुरू

 


प्रयागराज,  इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। इसके लिए विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी कर ली है। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया आज यानी सोमवार से शुरू हो चुकी है। इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने मनोविज्ञान विषय में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के अलावा सेंटर आफ एक्सपेरिमेंटल मिनरालाजी एंड पेट्रोलाजी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया था। चैथम लाइन स्थित इवि के गेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे से साक्षात्कार शुरू हुआ।

596 पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए थे आनलाइन आवेदन

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 596 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर, नवंबर 2021 में आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। कुल 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 356, 40 विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर के 170 और 36 विषयों में प्रोफेसर के 70 पद शामिल हैं।

आज मनोविज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर के लिए इंटरव्‍यू

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक सात मार्च को मनोविज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर का इंटरव्यू की बात कही गई थी। यह आज हो रहा है। इसमें एससी वर्ग से दो, ओबीसी से तीन और सामान्य वर्ग से 18 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

आठ व नौ मार्च को मनोविज्ञान में असिस्‍टेंट प्रोफेसर के लिए साक्षात्‍कार

आठ और नौ मार्च को मनोविज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर पद का इंटरव्यू होगा। इसमें पीडब्ल्यूडी वर्ग से 11, एसटी से सात, एससी से आठ, ओबीसी से नौ, ईडब्ल्यूएस से आठ और सामान्य वर्ग से 11 अभ्यर्थियों को बुलाया है।

10 मार्च को पेट्रोलाजी विभाग के असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद को होगा इंटरव्‍यू

सेंटर आफ एक्सपेरिमेंटल मिनरालाजी एंड पेट्रोलाजी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 10 मार्च को इंटरव्यू होगा। इस विषय में ओबीसी वर्ग से आठ और सामान्य वर्ग से 16 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इससे पूर्व व्यवहार एवं संज्ञानात्मक विभाग यानी सीबीसीएस में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए इंटरव्यू 22 दिसंबर 2021 को हो चुका है। जबकि, तीन और चार मार्च को सांख्यिकीय में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार हो चुका है।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies