उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में आज सोमवार को अंतिम दौर का मतदान खत्म होने के साथ देश के तमाम टीवी चैनल और सर्वे एजेंसियां अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर देंगे. आज के मतदान के साथ ही देश के पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में मतदान पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. इसके बाद शाम करीब बजे से एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे देश में एग्जिट पोल आमतौर चाणक्या, सी-वोटर और माइएक्सिस इंडिया जैसी एजेंसियां करती हैं. वैसे पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 10 तारीख को आएंगे. आप हमारे साथा हिंदी न्यूज18 इंडिया की वेबसाइट पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे देख सकते हैं.
वैसे 10 मार्च को आधिकारिक तौर पर नतीजे आने से पहले देश की जनता यह अनुमान लगा सकती है कि किस राज्य में मतदाताओं का क्या रुझान रहा. आमतौर पर दावा किया जाता रहा है कि एग्जिट पोल के नतीजे मोटे तौर पर सही साबित होते हैं. बीते कुछ चुनावों में एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक सही साबित भी हुए हैं.
