प्रयागराज के गेस्‍ट हाउस में चौरासिया समाज के सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को बुलडोजर रूपी खिलौना दिया गया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के गेस्‍ट हाउस में चौरासिया समाज के सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को बुलडोजर रूपी खिलौना दिया गया।

UPKG News


प्रयागराज: बुलडोजर के साथ शपथ...जी हां प्रयागराज में ऐसा ही हुआ। सामूहिक विवाह के बाद नव विवाहित जोड़ों को अनोखा उपहार दिया गया। यह उपहार था बुलडोजर। जी हां इस बार के यूपी विधानसभा चुनाव के बाद चर्चा में आए बुलडोजर के साथ नव दंपतियों ने शादी के सात वचन निभाने की शपथ ली। यह अनोखी शादी और अनोखा उपहार जिले में चर्चा का विषय बन गया है। अभी हाल में ही संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बुलडोजर काफी चर्चाओं में रहा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतीक चिह्न के रूप में जाना जाने लगा है। 
लोगों में भी इसका क्रेज अधिक दिखाई देने लगा है। प्रयागराज के कटरा मोहल्‍ले में स्थित रामवाटिका गेस्‍ट हाउस में आयोजित चौरासिया समाज के सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को बुलडोजर रूपी खिलौना के साथ शादी के सात वचन निभाने की शपथ दिलाई गई। युवा चौरसिया समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को कटरा रामलीला कमेटी परिसर में विशाल चौरसिया महासम्मेलन, सामूहिक विवाह, रक्तदान और नेत्र परीक्षण शिविर, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता व बेबी शो का आयोजन किया गया। इस दौरान सात जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन के बंधन में बंध गए। सभी को उपहार भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी कल्याणी नंद गिरि (छोटी चौरसिया गुरु) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, नितेश चौरसिया, अजय चौरसिया, राम प्रसाद चौरसिया, मिंटू चौरसिया, उमेश चौरसिया, अनिल चौरसिया, विकास कुमार, दिलीप चौरसिया आदि थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies