आगरा में भीषण सड़क हादसा, खाई में पिकअप गिरने से 23 मजदूर घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आगरा में भीषण सड़क हादसा, खाई में पिकअप गिरने से 23 मजदूर घायल

 इनमें से अधिक चोटिल छह मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. (सांकेतिक तस्‍वीर)

आगरा. आगरा (Agra) में रविवार सुबह मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई गिर (Road Accident) गई, जिससे 23 मजदूर चोटिल हो गये. इनमें से अधिक चोटिल छह मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. इस संबंध में थाना खंदौली के पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि आगरा-जलेसर रोड (Agra-Jalesar Road) पर उस्मानपुर गांव के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय पिकअप अनियंत्रित हो गयी, जिससे वह खाई में गिरकर पलट गयी. पिकअप में करीब 35 मजदूर सवार थे.

घायल छह मजदूरों को पहले खंदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया. इसके बाद परिजन इनको सरोजनी नायडू अस्पताल ले गये, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है. हादसे के बाद से पिकअप का चालक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

संजय कुमार यहां एल्डिको में परिवार के साथ रहते थे
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों सड़क हादसे के मामले बढ़ गए हैं. कल ही खबर सामने आई थी कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए थाने उद्घाटन से पहले ही प्रभारी इंस्पेक्टर की एक सड़क हादसे (Road Accident) में मौत हो गई. थाने का उद्घाटन सोमवार को होना था और इसके लिए इंस्पेक्टर तैयारियों में जुटे हुए थे. जानकारी के मुताबिक लखनऊ के नवसृजित थाना सैरपुर के उद्घाटन से पहले ही देर रात सड़क हादसे में प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ संजय कुमार की मौत हो गई. संजय कुमार की मौत की खबर सुनकर पुलिस विभाग के आला अफसर अस्पताल पहुंचे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची. आनन फानन संजय कुमार को ट्रामा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संजय कुमार यहां एल्डिको में परिवार के साथ रहते थे. पुलिस अधिकारी देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर रोड भिठौली क्रासिंग के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने इंस्पेक्टर सैरपुर संजय कुमार की कार में टक्कर मार दी. हादसे में संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. संजय कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले थे. वह 2001 बैच के थे. एसीपी अलीगंज अली अब्बास ने बताया कि इंस्पेक्टर अपनी प्राइवेट गाड़ी से थे. वह गश्त कर रहे थे. इस बीच भिठौली क्रासिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी. कार वह खुद चला रहे थे. उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं. संजय कुमार की मौत की खबर सुनकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे.

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies