जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रयागराज संजय खत्री द्वारा वीवीपैड पर्ची के सम्बंध में दी गई बाइट।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रयागराज संजय खत्री द्वारा वीवीपैड पर्ची के सम्बंध में दी गई बाइट।

प्रयागराज: (एस के सिंह): प्रयागराज में मतगणना स्थल नवीन कृषि उत्पादन मंडी मुंडेरा में एक बक्से में वी वी पैट पर्ची मिलने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रयागराज संजय खत्री ने बताया है कि यह कैंडीडेट सेट करते समय तैयार की जाने वाली समस्त नामों की सूची है। इसका मतगणना या मतदान से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा है कि मुंडेरा मंडी में मौजूद राजनीतिक दलों के लोगों को संबंधित R O द्वारा इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि इस बाबत जानकारी दिए जाने के बाद मतगणना स्थल पर मौजूद सभी लोग पूरी तरह से संतुष्ट भी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मौजूदा समय में मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies