बरेली. यूपी में दोबारा से योगी सरकार बनने के बाद बहेड़ी बनाया में दूसरी बार दो समुदायों में खूनी संघर्ष होने की घटना सामने आई है. पहले यहां होली पर माहौल खराब कर सरकार को बदनाम करने की साजिश की गई थी और अब लड़कियों से छेड़छाड़ कर घटना को लेकर बवाल हो गया. बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव जाम जनूबी में महिलाओं पर कमेंट पास करने और छेड़छाड़ करने को लेकर दो समुदाय के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया.
दबंगो ने लाठी-डंडे और तलवार से हमलाकर कई लोगों को घायल कर दिया. इस घटना से हड़कंप मच गया. घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कर ली है. सुरक्षा को लेकर यहां पुलिस की तैनाती की गई है.
दरअसल, मूल रूप से बहेड़ी के जाम सावंत जनूवी के रहने वाले सर्वेश रस्तोगी ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनके पड़ोसी रफीक और उसके बेटे जाहिद, आरिफ, राशिद और आसिफ उनके परिवार की महिलाओं को देखकर कमेंट पास करते हैं. फब्तियां कसते हैं. ये लोग काफी समय से हम लोगों को परेशान कर रहे हैं. देर रात करीब सभी लोग अपने घर की छत पर बैठकर उनके घर की महिलाओं पर अश्लील इशारे कर रहे थे. जब इसका सर्वेश के परिवार वालों ने विरोध किया तो सभी एकजुट होकर लाठी डंडे, तलवार और सरिया लेकर सर्वेश के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे.घटना के बाद सीओ बहेड़ी अजय कुमार गौतम का कहना है कि गांव जाम-जनूबी में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी. पुलिस ने दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि एक पक्ष के लोगों को ज्यादा चोट आई हैं, उनका मेडिकल परीक्षण कराकर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज हुई है.
