योगी आदित्‍यनाथ और अखिलेश यादव की कुंडली में राजयोग, तो फिर किसकी बनेगी सरकार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

योगी आदित्‍यनाथ और अखिलेश यादव की कुंडली में राजयोग, तो फिर किसकी बनेगी सरकार


प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव  हो रहे हैं. 10 मार्च को मतगणना है, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी. इससे पहले नई सरकार को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. ज्योतिष के जानकार भी राजनेताओं की कुंडली के आधार पर नई सरकार को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित विद्याकांत पांडेय के मुताबिक, ज्योतिष गणना में कुंडली के योग के आधार पर यह बताया जा सकता है कि किसकी सरकार बन रही है. उनके मुताबिक, कुंडली में यह देखा जाता है किसकी कुंडली में राजयोग है. साथ ही उसमें यह भी देखा जाता है कि जो पार्टी का नेतृत्व कर्ता है, आखिर उसकी कुंडली में किस तरह का योग है. उनका कहना है कि जो पार्टियां यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुंडली में प्रबल राजयोग बन रहा है.समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की कुंडली में भी राजयोग बन रहा है, लेकिन इतना प्रबल राजयोग नहीं बन रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित विद्याकांत पांडेय के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ के ग्रहों की स्थिति ज्यादा उच्च है. इसलिए उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल हैं. उनके मुताबिक, ज्योतिष गणना के आधार पर यह कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी को सीटें ज्यादा नहीं मिल रही हैं. लेकिन इसके बावजूद उनकी सरकार बनने की प्रबल संभावना दिख रही है.अखिलेश यादव की कुंडली में भी राज योग बन रहा है
ज्योतिषाचार्य पंडित विद्या कांत पांडेय के मुताबिक, अखिलेश यादव की कुंडली में भी राज योग बन रहा है. लेकिन अगर सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव की कुंडली की तुलना करें तो प्रबल राजयोग योगी आदित्यनाथ की कुंडली में ही बन रहा है. वहीं, उनके मुताबिक बसपा मुखिया मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका सामान्य रहने वाली है. इसलिए यह कहीं पर नजर नहीं आएंगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies