सीएम योगी ने कहा कि नीयत साफ हो तो विकास के लिए पैसा भी आ जाता है.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सीएम योगी ने कहा कि नीयत साफ हो तो विकास के लिए पैसा भी आ जाता है.


गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा है कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में पांच चरणों के तहत हुए मतदान से यह स्पष्ट हो गया है कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है. छठवें व सातवें चरण में हम दमदार सरकार के लिए जीत का चौका व छक्का मारने जा रहे हैं. प्रदेश में एक बार पुनः दमदार सरकार होगी तो विकास भी होगा और अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बुलडोजर (Bulldozer) भी चलेगा. पांच सालों में हमने जो कहा उसे करके दिखा दिया है. दरअसल, सीएम योगी मंगलवार को महाराजगंज जिले के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.पंचायत इंटर कॉलेज परतावल के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में दंगों का एक इतिहास रहा है. पर, भाजपा की सरकार में पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि दंगा कैसे रोकना है, यह उन्होंने परतावल में ही सीखा है. पहले यहां अराजक तत्व गुंडागर्दी करते थे, मंदिरों में तोड़फोड़ करते थे, बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते थे. तब हमने यहां सब के सहयोग से अराजक तत्व पर नकेल कसी थी. उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि न हम गौ माता को कटने देंगे और न ही अन्नदाता किसानों की फसलों को नुकसान होने देंगे.राशन, तेल, दाल व नमक की सुविधा दी गई
सीएम योगी ने कहा कि नीयत साफ हो तो विकास के लिए पैसा भी आ जाता है. उन्होंने कहा कि हर तरफ हो रहे विकास से समाजवादी पार्टी के लोग परेशान हैं. आखिर इसके लिए पैसा कहां से आ रहा है. नियत साफ हो तो पैसा भी आ जाता है. सपा की सरकार में विकास का सिर्फ एक ही अर्थ था, कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल का निर्माण. जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक्सप्रेसवे, हाईवे बनाए जा रहे हैं. स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक व मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है. गरीबों के मकान बनवाए गए. उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया. कोरोना कालखंड में मुफ्त जांच, इलाज व वैक्सीन के साथ डबल डोज राशन, तेल, दाल व नमक की सुविधा दी गई.बढ़ोतरी की जानकारी भी लोगों से साझा की
मुख्यमंत्री ने कहा कि यही सपा व बसपा की सरकारें होतीं तो वैक्सीन ब्लैक कर दिया जाता. गरीबों का राशन सपा के गुर्गे चट कर जाते. बसपा के समय में हाथी के बड़े पेट में चला जाता. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के पैसे हमारे पास एक उपकरण है. बुलडोजर नाम का यह उपकरण एक्सप्रेसवे- हाईवे भी बनाता है और माफिया को रौंदने का काम भी करता है. बुलडोजर के दोबारा आने की आहट सुनकर सपा व बसपा के नेता आहत हैं, और बाहर भागने के लिए टिकट बुक कराने में जुटे हुए हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनहित के लिए चलाई गई योजनाओं में आगामी समय में होने वाली बढ़ोतरी की जानकारी भी लोगों से साझा की.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies