उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है.

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. ताजा मौसम समाचार में उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में 3 से 4 मार्च तक बारिश (Uttar Pradesh Rain) होने की संभावना जताई गई है. ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण राज्‍य में फिर से बारिश की संभावना बन रही है. इस दौरान हवा की रफ्तार भी ज्‍यादा रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों ने तापमान में भी वृद्धि होने की बात कही है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 ड‍िग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्‍यूनतम तापमान भी डबल डिजिट में रहेगा. मिनिमम टेम्‍प्रेचर के भी बढ़ने की संभावना है.उत्‍तर प्रदेश में जनवरी से ही मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. पिछले कुछ सप्‍ताह के दौरान उच्‍च पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर देश के मैदानी हिस्‍सों पर भी पड़ा है. वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के प्रभाव से उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश में हिस्‍सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. अब एक बार फिर से मौसमी गतिविधियों में बदलाव दिख रहा है. इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका हैं. मौसम विभाग ने 3 और 4 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है. उत्‍तर प्रदेश के साथ ही दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान जैसे प्रदेशों में बारिश होने का पूर्वानुमान है.तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान
पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है. तेज हवा के साथ बारिश की भविष्‍यवाणी ने एक बार फिर से किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. दरअसल, इस वक्‍त खेतों में गेहूं, आलू, प्‍याज आदि की फसलें लगी हैं. ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश होने से इन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. बारिश और ओलावृष्टि ने पहले ही किसानों की समस्‍याएं बढ़ा रखी हैं.5 मार्च तक 34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विज्ञानियों ने तापमान को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, 5 मार्च तक प्रदेश का न्‍यूनतम तापमान औसतन 9 डिग्री से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उत्‍तर प्रदेश समेत अन्‍य राज्‍यों में गर्मी के मौसम की आहट महसूस की जाने लगी है.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies