यूक्रेन पर रूस के हमले का बुधवार को सातवां दिन है. राजधानी कीव और खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है. रूसी सेना ने राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक के साथ खार्किव में हवाई हमला किया है. इसमें 13 लोगों की मौत हो गई. सैटेलाइट इमेज में टैंक, ट्रक और बख्तरबंद गाड़ियों का 64 किलोमीटर लंबा काफिला दिखा है. माना जा रहा है कि कीव पर रूस के कब्जे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने युक्रेन संकट पर राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन की हर संभव मदद करेंगे, मगर हमारी सेना यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं होगी.वहीं, रशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज यानी बुधवार को पोलैंड में होगा. हालांकि,इसका वक्त नहीं बताया गया है.
रूस-यूक्रेन के बीच जंग की खबरों और अपडेट के लिए इस लाइव पेज को फॉलो करते रहिए…
