पूर्वांचल की इन 16 सीटों पर आज तक नहीं खिला कमल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पूर्वांचल की इन 16 सीटों पर आज तक नहीं खिला कमल

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) आखिरी चरण की ओर बढ़ चला है. छठे और सातवें चरण का रण पूर्वांचल की सरजमीं पर लड़ा जा रहा है. इन दो चरणों की 111 सीटों पर 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है. इसके लिए सभी दलों के सियासी दिग्गजों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. बीजेपी (BJP) के लिए जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं, तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी अपने प्रत्याशियों के लिए झोली भर-भरकर वोट मांग रहे हैं. लेकिन पूर्वांचल की 8 जिलों की 16 सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी आज तक नहीं जीत पाई है. इस बार बीजेपी ने विपक्ष के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.आजमगढ़ की इन सात सीटों पर अब तक नहीं मिली कामयाबी
आजमगढ़ जिले की बात करें तो यहां की कई सीटें बीजेपी के लिए चुनौती बनी हुई है. कई सीटों पर इस बार या तो कांटे की टक्कर है या फिर वो त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी नजर आ रही हैं. आजमगढ़ में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं. ऐसी ही एक सीट आजमगढ़ सदर है, जहां से बीजेपी आज तक नहीं जीती है. इसके अलावा गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, अतरौलिया, निजामाबाद और दीदारगंज में आज तक कमल नहीं खिला है. इसके अलावा मऊ सदर की सीट भी बीजेपी के खाते में नहीं गई है.गोरखपुर की चिल्लूपार सीट 
गोरखपुर की चिल्लूपार सीट भी ऐसी सीट है, जहां बीजेपी का अब तक खाता नहीं खुला है. पिछले तीन चुनाव में बसपा यहां से जीतती रही है. इस बार हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो चुके हैं. बीजेपी की तरफ से राजेश त्रिपाठी मैदान में है. देखना होगा कि क्या राजेश त्रिपाठी यहां कमल खिला पाएंगे या फिर हरिशंकर तिवारी का जलवा बरक़रार रहेगा.


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies