MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 30 प्रत्याशियों की लिस्ट, आजमगढ़ में चला बड़ा दांव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 30 प्रत्याशियों की लिस्ट, आजमगढ़ में चला बड़ा दांव

 UPKG News

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव (UP MLC Elections )के लिए बीजेपी ने शनिवार को 30 एमएलसी प्रत्याशियों (BJP Candidate List) की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने अपनी सूची में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)के  गढ़ आजमगढ़ से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुण कांत (Arun Kant Yadav) को मैदान में उतारा है. इसके अलावा बीजेपी ने रायबरेली से स्थानीय प्राधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

विधानसभा चुनाव में अरुण कांत को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था. ऐसे में फूलपुर पवई से विधायक रहे अरुण कांत यादव को एमएलसी प्रत्याशी कर उनकी नाराजगी कम करने की कोशिश की है. यहां उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी राकेश यादव उर्फ गुड्डू से होगा.बीजेपी ने एमएलसी चुनाव में इन्हें दिया टिकट
बीजेपी ने इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, गोरखपुर महाराजगंज से सीपी चंद्र, बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू, इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी गाजीपुर से चंचल सिंह, प्रतापगढ़ से हरी प्रताप सिंह, बाराबंकी से आनंद कुमार सिंह, बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडे, देवरिया से रतन पाल सिंह, आजमगढ़ मऊ से अरुण कुमार यादव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह तोमर, झांसी जालौन ललितपुर से रमा निरंजन, इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी और आगरा के फिरोजाबाद से विजय शिवहरे को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies