मीरजापुर: अपुप्रिया पटेल ने डाला वोट, जताया जीत का भरोसा अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर में वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने दावा किया कि मीरजापुर की सभी 5 सीटों पर NDA की जीत होगी.
मऊ में मतदान की सुस्त रफ्तार
मऊ जनपद में आने वाली विधानसभा सीटों पर मतदान की रफ्तार सुस्त है. सुबह 11 बजे तक यहां महज 9.99 फीसद मतदान ही रिकॉर्ड किया गया है.
चुनाव को देखते हुए सीमाएं सील
चन्दौली में सातवें चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. बिहार से लगती सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. बॉर्डर से आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग हो रही है. बॉर्डर पर यूपी पुलिस के साथ सीपीएमएफ को तैनात किया गया है.
जौनपुर में अपना दल के निशान वाले बटन पर डाला फेवीक्विक
जौनपुर के मड़ियाहू के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र के चकताला पोलिंग बूथ संख्या 30 पर अपना दल के निशान वाले बटन पर शाररती तत्वों ने फेवीक्विक डाल दिया. इससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई है. मौके पर सेक्टर अधिकारी मौजूद हैं.
सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं पर मतदाता से गाली-गलौज करने का आरोप
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की दबंगई सामने आई है. सपा कार्यकर्ताओं पर धनोरा बूथ पर मतदाता से गाली-गलौज और धक्का मारने का आरोप लगा है. दुद्धी विधानसभा 403 में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था. इसी बीच एक वीडियो वायरल जिसमें ग्राम धनोरा बूथ में एक मतदाता को सपा के कार्यकर्ता धक्का मारते उनके साथ गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं.
