अखिलेश यादव विधायक रहेंगे या सांसद, पार्टी नेताओं पर छोड़ा फैसला, इसको लेकर 26 को होगी बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अखिलेश यादव विधायक रहेंगे या सांसद, पार्टी नेताओं पर छोड़ा फैसला, इसको लेकर 26 को होगी बैठक



मैनपुरी. समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल से विधायक रहेंगे या फिर सांसद पद से इस्तीफा देंगे इसका फैसला जल्द ही हो जाएगा. दरअसल, शनिवार को अखिलेश यादव ने सैफई (Saifai) में समाजवादी पार्टी के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक में मैनपुरी के कई पार्टी नेता शामिल हुए. वहीं, बैठक के बाद अखिलेश यादव ने एमएलसी के चुनावों को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए.वहीं, अपने कार्यकर्ताओं की मांग पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह विधायक रहेंगे या सांसद इसका फैसला दल्द ही करेंगे. जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी की दो सीटों पर हार के कारणों पर चर्चा करने के लिए अखिलेश यादव ने बैठक बुलाई थी. इसी दौरान अखिलेश यादव ने यह बात कही. दरअसल, सपा इस बार के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी सदर और भोगांव सीट पर चुनाव हार गई है. अपने ही गढ़ में दो सीटों पर चुनाव हारना सपा के लिए चिंता की बात बन गई है. अखिलेश ने मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं को हिम्मत न हारने की बात कही.हिन्दुस्तान में छपी खबर के मुताबिक, बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. फिलहाल पार्टी के नेता पार्टी के एमएलसी पद के दोनों प्रत्याशियों को मैनपुरी से जिताने में जुटे हुए हैं. मैनपुरी के नेताओं ने अखिलेश यादव से कहा कि वह करहल सीट से इस्तीफा न दें. वह करहल विधायक बने रहें. कार्यकर्ताओं और नेताओं की मांग पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे आजमगढ़ से सांसद रहेंगे या फिर करहल से विधायक बने रहेंगे इसका फैसला पार्टी की बैठक में लिया जाएगा. आगामी 26 मार्च को सभी विधायकों की बैठक लखनऊ में बुलाई गई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में इस बात का फैसला हो जाएगा कि अखिलेश विधायक रहेंगे या सांसद पद से इस्तीफा देंगे.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies