प्रयागराज : दो दिन से लापता अधिवक्ता का शव शिव मंदिर में लटकता मिला
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : दो दिन से लापता अधिवक्ता का शव शिव मंदिर में लटकता मिला



प्रयागराज: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अधिवक्ता के भाई पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं जो अभी दूसरे जिले में तैनात हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप कुमार अवस्थी का शव धूमनगंज थाना क्षेत्र के बेगम सराय में एक शिव मंदिर में लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो दिन से लापता चल रहे थे। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था। आज शिव मंदिर में शव मिलने की सूचना पर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अधिवक्ता का शव देखकर सन्न रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अधिवक्ता के भाई पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं जो अभी दूसरे जिले में तैनात हैं।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies