अखिलेश यादव ने छोड़ी आजमगढ़ से सांसदी, ओम बिरला को सौंपा इस्तीफा, करहल से बने रहेंगे विधायक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अखिलेश यादव ने छोड़ी आजमगढ़ से सांसदी, ओम बिरला को सौंपा इस्तीफा, करहल से बने रहेंगे विधायक



लखनऊ.(ए पी सिंह): समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफ़ा दे दिया है. हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election Result) में वह करहल विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीते थे, जिसके बाद से अकटलें लगाई जा रही थीं कि वह विधायिकी छोड़ेंगे या फिर सांसद पद से इस्तीफा देंगे. हालांकि अब यह संशय दूर हो गया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर लोकसभा पहुंचे, यहां उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. अखिलेश यादव के अलावा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वह हालिया विधानसभा चुनाव में रामपुर सीट से निर्वाचित हुए थे. ऐसे में उन्होंने अपनी विधायिकी बनाए रखने का फैसला किया. अखिलेश यादव और आजम खान द्वारा लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद इन दोनों सीटों पर अब छह महीने के अंदर उपचुनाव कराए जाएंगे. अखिलेश यादव सांसदी छोड़ने के फैसले से पहले सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी. यहां आजमगढ़ या करहल की सीट के छोड़ने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि यह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करके तय किया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies