137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, प्रयागराज में आज क्या है कीमत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, प्रयागराज में आज क्या है कीमत



प्रयागराज: (एस सिंह) आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की आज क्‍या कीमत है, इसे लेकर जरूर उत्‍सुकता होगी। यहां हम बताएंगे कि प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज मंगलवार को क्‍या है। प्रतिदिन सुबह तेज की कीमतें प्रत्‍येक शहर में बदलती है। और इन दिनों तो रेट बढ़ने की प्रतिदिन संभावना भी जताई जा रही है। आज प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। विधानसभा चुनाव बाद कीमत बढ़ने की जताई गई थी संभावना
पिछले कई दिनों से यूक्रेन और रूस का युद्ध चल रहा है। ऐसे में अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत भी बढ़ गई। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की थोक कीमतों के बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही थी। यूपी विधानसभा का चुनाव भी समाप्‍त हो चुका है तो प्रतिदिन कभी भी कीमतें बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी। 137 दिनों के बाद आज फुटकर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल का आज का रेट
फिलहाल प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल की कीमतों का कई दिनों से बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि आज मंगलवार से पेट्रोल-डीजल की फुटकर कीमतें बढ़ गई हैं। कल यानी 21 मार्च तक प्रयागराज में पेट्रोल का प्रति लीटर रेट 95.35 रुपये और डीजल का दाम 86.75 रुपये प्रति लीटर था। वहीं आज 22 मार्च को पेट्रोल 96.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 87.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यानी पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन के रेट पर लोगों की निगाह
दूसरी ओर आम जन में भी पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने की प्रतिदिन कयास लगाया जा रहा है। ऐसे में रोज के रेट पर लोगों की निगाह टिकी थी। टीवी, अखबार आदि के माध्‍यम से रेट जानने को लोग आतुर दिख रहे थे। यहां तक कि पेट्रोल टंकियों पर जाकर भी रेट पूछने के बाद ही लोग वाहनों में पेट्रोल या डीजल भरवा रहे थे।
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की प्रतिदिन की कीमत
उल्‍लेखनीय है कि आप भी प्रतिदिन पेट्रोल के साथ डीजल की कीमत को जान सकते हैं। इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट होती हैं। आप मोबाइल पर घर बैठे रेट जान सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies