इंस्‍टाग्राम से हुई दोस्‍ती के बाद लखनऊ से किशोरी लेकर भागा युवक, प्रयागराज में पकड़ा गया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

इंस्‍टाग्राम से हुई दोस्‍ती के बाद लखनऊ से किशोरी लेकर भागा युवक, प्रयागराज में पकड़ा गया


प्रयागराज:  आजमगढ़ जिले का रहने वाले आसिफ नामक युवक की लखनऊ की रहने वाली एक किशोरी से इंस्टाग्राम और फ्री फायर गेम के माध्यम से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। 12 मार्च को युवक किशोरी को लेकर भाग निकला। पहले अपने घर गया और सोमवार को उसे लेकर मुंबई जाने की फिराक में था। हालांकि प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित रेलवे स्टेशन के पास से लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ कर पुलिस को सौंप दिया। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने आला अधिकारियों को जानकारी दी। लखनऊ पुलिस को भी सूचना दी गई है। आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र का निवासी है आसिफ

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के डंडवा मुस्तफाबाद गांव निवासी आसिफ की दोस्ती करीब दो वर्ष पहले लखनऊ की रहने वाली एक किशोरी से इंस्टाग्राम और फ्री फायर गेम के माध्यम से हुई। किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। 12 मार्च को किशोरी ने स्कूल पहुंचकर परीक्षा दी। उसी समय पहले से स्कूल के बाहर खड़े आसिफ ने उससे मुलाकात की और फिर उसे लेकर भाग निकला। प्रयागराज रेलवे स्‍टेशन के बाहर पुलिस ने पकड़ा, मुंबई जाने की फिराक में था

13 मार्च को किशोरी को लेकर आसिर्फ अपने घर आजमगढ़ पहुंचा। यहां घरवालों से बातचीत की और फिर 14 मार्च यानी सोमवार को वहां से किशोरी को लेकर निकल गया। देर रात प्रयागराज जिले में सिविल लाइन साइड रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचा। काफी देर तक दोनों स्टेशन परिसर में इधर-उधर टहलते रहे। कुछ लोगों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों अलग-अलग धर्म के हैं। सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। आरोपित मुंबई में एसी बनाता है

आसिफ ने बताया कि मुंबई में एसी बनाने का काम करता है। इसलिए किशोरी को अपने साथ मुंबई ले जा रहा था। थाना प्रभारी सिविल लाइन वीरेंद्र यादव का कहना है कि किशोरी के गायब होने की रिपोर्ट लखनऊ महानगर थाने में दर्ज है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है। किशोरी के घर वालों को भी जानकारी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies