विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्‍यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को धन्‍यवाद दिया है.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्‍यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को धन्‍यवाद दिया है.

 UPKG News

 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत (UP Election Result) के बाद योगी आदित्‍यनाथ  को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. इसके साथ वह सूबे की राजनीति में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार मुख्‍यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने में सफल हो गए हैं. वहीं, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी ने कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के भाव के साथ प्रदेश की जनता ने हमारा साथ दिया है.

इसके साथ उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी अगर विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता है तो यह देश के विकास के लिए भी सहायक होगा. यूपी देश का छठी सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है. हमने उत्तर प्रदेश के बजट को 2 लाख करोड़ से 6 लाख करोड़ पर लाने का काम किया. साथ ही कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बना हो. मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था. पार्टी ने 2017 में मुझ पर भरोसा किया.

पहली बार गरीबों को बिना भेदभाव के मिला योजनाओं का लाभ: योगी

इसके साथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार लगा उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है. वहीं, उन्‍होंने कहा कि पहली बार लगा गरीबों को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल सकता है. जनता कुछ बोलती नहीं है, लेकिन चुनाव में अपना मत दिखाती है. तमाम दुष्प्रचार के बाद भी इसीलिए भाजपा को जीत मिली. इसके साथ योगी ने कहा कि यूपी में 80 हजार राशन की दुकानों में ई पॉज मशीनें लगाकर तकनीक से राशन बांटा गया.

साथ ही कहा योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हमारी स्वयं से प्रतिस्पर्धा होगी,इसके लिए हमें तैयार रहना होगा, क्‍योंकि अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. हम मिलकर सेवक के रूप में जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे. हमारी भूमिका व्यवस्था जनता के कस्टोडियन के रूप में होना चाहिए. उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है. साथ ही कहा कि यूपी में फिर से भाजपा की जीत पीएम मोदी के मार्गदर्शन से संभव हुई है. इसके साथ कहा कि  अमित शाह जब यूपी के प्रभारी थे, तब उन्होंने संगठन की मजबूती से नींव रखी. योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो मौका दिया उसके लिए हृदय से आभार.

यूपी को लेकर ये बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2017 से पहले कई चुनौतियां थीं. बिखरा हुआ अर्थतंत्र और प्रशासनिक ढांचा, प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीतिकरण का अपराधिकरण हो चुका था. उद्योगों को बढ़ाने के सम्मेलनों को भी दिल्ली में किया जाता था क्योंकि लखनऊ में कोई उद्योगपति आने को तैयार नहीं होते थे. उत्तर प्रदेश में 37 सालों में कभी भी एक पार्टी को दूसरी बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसने दोनों बार दो तिहाई से ज्‍यादा बहुमत हासिल किया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies