भदोही जिले की 3 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होना है.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भदोही जिले की 3 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होना है.

 UPKG News

भदोही. भदोही  जिले की 3 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होना है. 2017 में 3 में से 2 सीट भाजपा और एक निषाद पार्टी के खाते में गई थीं. तीनों विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों सभी प्रत्याशी दावों और वादों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं. यहां जीत के लिए सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है.

2017 के विधानसभा चुनाव में भदोही विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी. औराई विधानसभा सीट पर भाजपा से दीनानाथ भास्कर जीते थे. वहीं जनपद की सबसे चर्चित ज्ञानपुर विधानसभा सीट पर बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने निषाद पार्टी की टिकट पर जीत दर्ज की थी. जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर 1192443 मतदाता 7 मार्च को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

तीनों विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला
भदोही विधानसभा सीट पर भाजपा ने वर्तमान विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी पर भरोसा जताकर उनको प्रत्याशी बनाया है. उनसे 2017 के चुनाव में बहुत कम वोटों से हारे सपा के प्रत्याशी जाहिद बेग को सपा ने फिर से इस बार मैदान में उतारा है. वहीं बसपा ने हरिशंकर सिंह और कांग्रेस ने वसीम अंसारी को प्रत्याशी बनाया है.

ज्ञानपुर में जेल से चुनाव लड़ रहे विजय मिश्रा
जनपद की ज्ञानपुर विधानसभा सीट पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से विजय मिश्रा मैदान में हैं. विजय मिश्रा वर्तमान में जेल में बंद हैं और चौथी बार लगातार ज्ञानपुर से विधायक बने हैं. इस बार फिर से अब चुनाव मैदान में हैं. निषाद पार्टी ने विपुल दुबे, सपा ने रामकिशोर बिंद, बसपा ने उपेंद्र सिंह और कांग्रेस ने सुरेश चंद्र मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है. औराई विधानसभा सीट पर सपा ने अंजनी सरोज, भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक दीनानाथ भास्कर, बसपा ने कमला शंकर भारती और कांग्रेस ने संजू कनौजिया को प्रत्याशी बनाया है.इन मुद्दों पर हो रहा है चुनाव
जनपद में विकास के मुद्दों पर प्रत्याशी लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. अगर प्रमुख मुद्दों की बात की जाए तो भदोही में गजिया ओवरब्रिज निर्माण, कालीन उद्योग से जुड़ी समस्याएं, ज्ञानपुर में रामपुर गंगा घाट पर ब्रिज, किसानों से जुड़ी समस्याएं औराई में बंद पड़ी चीनी मिल समेत कई मुद्दों पर चुनाव हो रहा है.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies