एसएसबी लखनऊ ने जीती राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एसएसबी लखनऊ ने जीती राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी.



UPKG News
◆गाजीपुर जनपद की टीम बनी उपविजेता◆



मेजा: स्थानीय नैनी स्थित एडीए कॉलोनी में डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के तत्वावधान में शिवाजी खेलकूद जनहित समिति द्वारा आयोजित तृतीय शिवाजी " राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता " संपन्न हुई। लीग कम नाक आउट सिस्टम से खेली गई उक्त प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लेकर अपने क्रीड़ा कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) लखनऊ और गाजीपुर जनपद की टीम के बीच पांच सेटों का मैच खेला गया। जिसमें एसएसबी लखनऊ ने गाजीपुर जनपद की टीम को 25-23, 24-26, 25-22 और 25-21 अंको से हराकर एसएसबी लखनऊ ने शिवाजी राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम के राकेश कुमार,चंद्र प्रकाश गुप्ता व ज्योयस जोस तथा उपविजेता टीम के अमृत राय,जय किशन व हसनैन का खेल विशेष रूप से सराहनीय रहा। इसके पूर्व खेले गए प्रथम सेमीफाइनल के मैच में एस.एस.बी.लखनऊ की टीम ने देव स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम को 25-23 और 25-21 अंकों से हराया। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल के मैच में गाजीपुर जनपद की टीम ने प्रधान डाकघर(पोस्टल) प्रयागराज की टीम को 25-21 और 25-18 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता में नेशनल रेफरी अल्ताफ अली, हरिशंकर सिंह, आनंद शर्मा, मुकेश शुक्ला, सुरेंद्र सिंह और संतोष भास्कर ने निर्णायक की भूमिका अदा की। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी व डीवीए प्रयागराज के चेयरमैन जार्डन.एच.नाथ ने की। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार विजेता टीम के राकेश सिंह को दिया गया। वहीं मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का पुरस्कार उपविजेता टीम के खिलाड़ी हसनैन को दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव दमन सिंह(मास्टर साहब) ने प्रतियोगिता में आए हुए सभी अतिथियों को बैच लगाकर उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतियोगिता में पधारी सप्लाई इंस्पेक्टर प्रयागराज श्रीमती अरुणा तिवारी, विद्या उपाध्याय, शाहिद कमाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने प्रतियोगिता में पधारे हुए समस्त खिलाड़ियों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय राय व ब्रह्मानंद मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला वॉलीबाल संघ प्रयागराज के अध्यक्ष प्रभात राय, वॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, सुधीर शर्मा, चंद्रभान रॉय, कौशलेश शर्मा, प्रमोद राय, निरंजन राय, पंकज शुक्ला, राजेश वर्मा, अजय राय, विमल पांडेय, मनोज राय, सुनील पांडेय, दुर्गेश सिंह, राकेश सिंह, गुलजार, आई.बी.सिन्हा, प्रभंजन शर्मा, दिनेश मिश्रा, कमलाकर, नीतिन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies