मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां कहा कि यूपी में युवा, किसान सब परेशान हैं।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां कहा कि यूपी में युवा, किसान सब परेशान हैं।

करछना प्रयागराज : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां कहा कि यूपी में युवा, किसान सब परेशान हैं। किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा। युवा जब परीक्षा देने पहुंचता है तो पेपर लीक हो जाता है। वह सोमवार को करछना और बारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि खेतों में फसलें हैं लेकिन किसान चिंतित हैं। कारण फसल उगा लिए लेकिन दाम नहीं मिलेगा। खाद की किल्लत। 1950 गेंहू 12 रुपये में बिकता है। किसान गन्ना फैक्ट्री में लाइन लगाकर रात रात जागते और भुगतान साल भर या दो साल में होता है। यहां सरकारी नौकरी है नहीं और जब मौका मिले तो पेपर लीक हो जाए। बघेल ने कहा, भाजपा ने 14 दिन में भुगतान की बात कही थी। रेट आधा और खर्च दुगुणा हो गया। कर्ज माफ, कितने का हाउस। भौकाल। उन्होंने कहाकि आपको बांटने का काम हो रहा है। अन्न दाता अनाज उत्पादन कर पाप कर रहा है, क्योंकि अनाज उगांने पर कीमत नहीं। 400 का सिलिंडर एक हजार रुपये। पेट्रोल डीजल, रसोईगैस, सरसों तेल महंगे। ऐसी स्थिति इसलिए की जाति धर्म के नाम वोट करते। किसान, नवजवान अपने लिए वोट नहीं करते। यहां पेपर लीक हो जाता है। सरकार की नीयत नहीं कि आपके बच्चों को रोजगार मिले तो भाजपा किस आधार पर वोट मांग रही। बघेल ने कहा कि कब अपने मुद्दों पर आप वोट करेंगे। उंगली की ताकत पहचानिए। खुद निर्णय करिए। राहुल गांधी ने 2018 में कहा था सरकार बनाइये कर्ज माफ, मुफ्त बिजली, 35 किलो चावल एक रुपये में मिलेगा। तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनी। शपथ ग्रहण के बाद 19 लाख किसानों के कर्ज माफ कर दिया। हमने भेदभाव नहीं किया। 2500 में धान खरीद। केंद्र सरकार ने अड़ंगा लगाया। जितना समर्थन मूल्य बढ़ेगा उतना कीमत बढ़ेगी। जब छत्तीसगढ़ में हो सका तो यूपी में क्यों नही। जो बाँटते काटते छांटते हैं, इनको क्यों चुनें। ये लोग गौ माता की जय करते हैं। प्राणियों में सद्भाव नहीं रख रहे, नफरत फैला रहे। ये मेरा है, ये तेरा है। हम लोगों को लड़ाएँगे तो फायदा उनका होगा। कांग्रेस की सरकार बनाइये। सारे वादे पूरे होंगे। बेसहारा समस्या योगी सरकार आने पर। निदान कोई नहीं। हमने 11000 में 8000 में गौधाम बना दिया। 2 रुपये किलो गोबर 63 लाख क्विंटल गोबर खरीदे। 3 से 30000 तक कमा रहे। ये लोग कहते हैं। राम नाम जपना पराया माल अपना। योगी की सरकार का जाना तय। प्रजातंत्र में जनता से बड़ी ताकत कोई नहीं। समस्याओं से निजात के लिए भाजपा को हरानाहै। हिमांचल में हारे तो रेट कम। जीते तो बढ़ गए। भाजपा से छुटकारा पाना है तो भाजपा को हराइये। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर उत्तरी प्रत्याशी के समर्थन में अल्लापुर स्थित नेतानागर में घर घर जाकर वोट भी मांगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies