Facebook की दोस्ती प्यार में बदली, प्रेमिका की न्यूड फोटो खींच किया वायरल;
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

Facebook की दोस्ती प्यार में बदली, प्रेमिका की न्यूड फोटो खींच किया वायरल;

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने बुधवार को उस आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी, जिसने अपनी प्रेमिका के साथ खींची हुई अंतरंग तस्वीरें कथित तौर पर उसके परिजनों को भेजी थीं. आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक के जरिए लड़की से दोस्ती की थी, मगर भरोसे का कत्ल कर उसने प्रमिका की न्यूड तस्वीरें खींचीं और उसे परिजनों को भेज वायरल कर दिया. बलराम जायसवाल नाम के व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने सात फरवरी के अपने आदेश में कहा, ‘तथ्यों पर गौर करने के बाद लगता है कि आवेदनकर्ता सहानुभूति के लायक नहीं है. उसने मौज मस्ती के लिए अपने संबंधों का दुरुपयोग किया। उसने पीड़िता का विश्वास जीतने के बाद उसकी अंतरंग तस्वीरें लीं और अंत में उसे धमकाना शुरू कर दिया.’अदालत ने कहा, ‘यह विश्वासघात का एक विशेष मामला है, जिसमें व्यक्ति पीड़िता के प्रति असंवेदनशील और कुटिल है.’ आरोप के मुताबिक, ‘बलराम फेसबुक के जरिए पीड़िता के संपर्क में आया। जब युवती से उसके संबंध गहरे हुए तो उसने अंतरंग तस्वीरें लीं और उसका शोषण करने लगा.’इसके बाद पीड़िता ने वाराणसी के लंका थाना में आईपीसी की धारा 376 और अन्य धाराओं और आईटी कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कराया. आवेदक नौ अगस्त, 2021 से इस मामले में जेल में है.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies