लखनऊ. उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के पांचवें चरण (Fifth Phase Polling) का मतदान रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुका है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में चार घंटे यानी सात से 1 बजे के बीच में 34.83 प्रतिशत मतदान हो गया. समय बढ़ने के साथ ही लोग घरों से निकले. इस दौरान चित्रकूट में सर्वाधिक 39.08 प्रतिशत मतदान हो गया था जबकि सबसे कम वोट 30.37 प्रतिशत वोट प्रयागराज में पड़े थे.3.00 PM: अयोध्या- गोसाईगंज की भाजपा प्रत्याशी व खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी ने किया मतदान. बरईपारा मतदान केंद्र पर किया मताधिकार का प्रयोग. आरती तिवारी ने कहा- मेरा वोट राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद को,मेरा वोट भाजपा को. मेरा वोट कमल निशान को. आज अपने गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मया में अपने निज ग्रामसभा बरईपारा में मतदान किया.
2.40 PM: प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा में सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह पर आरोप. अपने नाम, फोटो और चुनाव चिन्ह वाली मतदाता पर्ची बंटवाने का आरोप. रेखा पाल बीएलओ पीपलगांव पर ऋचा सिंह के नाम की मतदाता पर्ची बांटने का आरोप. बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने की मांग. भ्रष्ट आचरण में कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की. बीएलओ पर अनैतिक तरीके से सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह को लाभ पहुंचाने का आरोप. शहर पश्चिमी विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच है कड़ा मुकाबला.
2.20 PM: अमेठी में वोटर आईकार्ड चेक करने को लेकर हुआ विवाद. बूथ पर तैनात सीआरपीएफ के जवान अमनदीप को ग्रामीणों ने पीटा. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार. मौके पर कई थानों की फोर्स मौजूद. समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर EC को संज्ञान लेने का किया आग्रह. सीआरपीएफ के कमांडेंट भी मौके पर पहुंचे. अमेठी के धौरहरा गांव का मामला.
2.00 PM: चित्रकूट- जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा, रजनीश पांडेय ने किया आदर्श आचार सहिंता का उलंघन. भाजपा को वोट देते ईवीएम मशीन की फ़ोटो खींचकर सोशल मीडिया में किया वायरल. राजापुर कस्बे के पोलिंग बूथ में वोट डालने गए थे भाजपा नेता रजनीश पांडेय.
1.30 PM: 1 बजे तक अमेठी में 34.08, अयोध्या में 38.25, बहराइच में 37.29, बाराबंकी में 36.25, चित्रकूट में 25.59, गोंडा में 34.36, कौशांबी में 37.23, प्रतापगढ़ में 33.59, रायबरेली में 33.64, श्रावस्ती में 36.56 तथा सुलतानपुर में 34.61प्रतिशत मतदान हो गया था.
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन दिख रही है. इस चरण में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई सियासी दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं. इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिए.
राज्य चुनाव आयोग ने जारी किया मतदान का डाटा.
राज्य चुनाव आयोग ने जारी किया मतदान का डाटा.
12.20 PM: उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने राज्य के 24 करोड़ लोगों के कल्याण का काम किया है. इसलिए लोग कमल खिलाएंगे. डिप्टी सीएम ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि सिराथू के लोग कमल खिलाएंगे और सिराथू के बेटे को भारी मतों से जीत दिलाएंगे. भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के 24 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है. इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि वे कमल खिलाएंगे.’
12.00 PM: यूपी विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. प्रयागराज की भी 12 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने भी ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट किया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी में विकास और रोजगार बड़ा मुद्दा है. उन्होंने युवाओं से भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.
11.40 AM: 12 जिलों की 61 सीटों पर 11 बजे तक करीब 22 फीसदी मतदान हुआ. सबसे जयादा कौशांबी में 25.05 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बाराबंकी में सबसे कम 18. 44 फीसदी वोट पड़े.
11.20 AM: कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला। सपा प्रत्याशी की गाड़ी को जनसत्ता दल के समर्थको ने रोका. सपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़. दबंगों पर हवाई फायरिंग का भी आरोप. पुलिस मौके पर. जनसत्ता दल के समर्थक पुष्पपेन्द्र सिंह पर हमले का है आरोप। कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बहनोई गांव की वारदात.
11.00 AM: मानिकपुर 237 विधान सभा के बूथ संख्या 320 में वृद्ध मतदाताओं को पीठासीन अधिकारी द्वारा वोट न डालने देने का लगा आरोप. वृद्ध मतदाताओं के बदले पीठासीन अधिकारी चंद्र मोहन शुक्ला खुद डाल रहे वोट. मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप.
10.20 AM: कौशाम्बी- पोलिंग बूथ पर नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां. मोबाइल लेकर पोलिंग बूथ में जा रहे हैं मतदाता. वोट डालते EVM के साथ फोटो फेसबुक पर हुआ वरायल. प्रशांत केशरवानी ने EVM मशीन के साथ ली फोटो. सिराथू विधानसभा के अझुवा का बताया जा रहा फ़ोटो.
10.00 AM: प्रतापगढ़- सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद मौर्या ने डाला वोट. परिवार संग किया मताधिकार का प्रयोग. अपना दल K की कृष्णा पटेल के खिलाफ भाजपा से चुनावी मैदान में है राजेन्द्र मौर्या. शहर के चिलबिला बूथ पर किया वोटिंग.
