स्टार प्रचारक नरेन्द्र सिंह ने अपने परिवार के साथ मेजा विधानसभा के भडेवरा पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

स्टार प्रचारक नरेन्द्र सिंह ने अपने परिवार के साथ मेजा विधानसभा के भडेवरा पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

UPKG News
स्टार प्रचारक नरेन्द्र सिंह 

मेजा प्रयागराज :विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए आज पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं स्टार प्रचारक नरेन्द्र सिंह ने अपने परिवार के साथ मेजा विधानसभा के भडेवरा पोलिंग बूथ पर मतदान किया।  यूपी चुनाव के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होना है। जिसमें मतदाता 692 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे।

मेजा - 325229 - 14
प्रयागराज में 12 विधानसभाओं में मतदान

प्रयागराज में 12 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी में आज मतदान हो रहा है। प्रयागराज में 46 लाख 27 हजार 545 मतदाता 169 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां यह जानना जरूरी है कि इस बार 11 घंटे मतदान के लिए समय मिलेगा। मतदान के लिए 5080 बूथ बने हैं, जो 2236 केंद्रों पर हैं। प्रत्‍येक केंद्र पर दो से तीन बूथ हैं। कोरोना गाइडलाइन का भी बूथों पर ध्‍यान रखा गया है। प्रति बूूथ मतदाताओं की संख्या 1250 या इससे कम है।

प्रयागराज जिले को 47 जोनल और 378 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 3072 बूथों की आनलाइन निगरानी हो रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies