मंत्री अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर तंज, बोले- जो टोटी चुराते हैं वो रोटी क्या देंगे?
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मंत्री अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर तंज, बोले- जो टोटी चुराते हैं वो रोटी क्या देंगे?

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर एक तरफ राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Central Minister Anurag Thakur) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसा. गोरखपुर में न्यूज18 से खास बातचीत में अनुराग ने कहा कि सपा की सरकार में बिजली के तारों पर लोग कपड़े सुखाते थे. यूपी की जनता यह सब जानती है जो टोटी चुराते हैं, और रोटी क्या देंगे? उन्होंने साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर कहा कि सपा के लोग झूठे वादे कर रहे हैं जब यह पेंशन बंद हुई तो करीब 10 साल इनकी सरकार थी. इन्होंने ऐसे क्यों नहीं किया. अनुराग ने कहा कि अखिलेश यादव आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मुद्दों पर जवाब नहीं दे रहे हैं. सपा आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आती है.अखिलेश यादव के अयोध्या में रोड से के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर अखिलेश के मन में इतना ही राम प्रेम है तो माफी मांगे राम भक्तों से… वह आतंकियों के समर्थन में आते हैं. अखिलेश यादव के बाद अनुराग ने उनकी पत्नी डिंपल यादव पर निशाना साधा. अनुराग ने कहा कि भगवा की तुलना लोहे के जंक से करना उत्तर प्रदेश की जनता व संत समाज का अपमान है. डिंपल का ज्ञान कम है. उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए. साथ ही उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.आपको बताएं, डिंपल यादव ने एक कार्यक्रम में कहा था कि जिस इंजन में जंक लग जाए, उसे बदल देना चाहिए. मुख्यमंत्री जिस रंग का कपड़ा पहनते हैं, उसी रंग का जंक भी होता है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने 300 सीटों से ऊपर जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी. योगी आदित्यनाथ पांच वर्षों से मुख्यमंत्री हैं, फिर भी भगवा का मखौल उड़ाया जा रहा है. इसका जवाब पूर्वांचल की जनता जरूर देगी. अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस प्रदेश से गांधी परिवार की चार पीढ़ियों को संसद और सर्वोच्च स्थान तक बिठाने का काम हुआ, उस परिवार का चुनाव में कुछ नहीं दिखता है. दूरबीन से भी ढूंढने पर कांग्रेस नहीं दिखती है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies