मेजा प्रयागराज: इलाकाई थाना क्षेत्र के सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत छतवा गांव के अमिलहवा मजरे में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा रेलवे कर्मचारी अनीस अहमद की पत्नी को धारदार हथियार से लहुलुहान कर दिया। वहीं सोमवार की दोपहर जानकारी होने पर पीड़ित परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संदीप पटेल ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
दूसरी ओर लोहारी मे मनोज यादव व जानकीगंज कस्बे मे एक व्यापारी के यहां शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर रामसागर यादव मुखिया, डॉ सत्येन्द्र सिंह यादव, रंगबहादुर सिंह, प्रदीप पटेल, रमाशंकर निषाद, मुन्ना यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
