प्रदेश भर में कुल मिलाकर 28,80,82,380 वैक्सीन की डोज दी गयी है -अमित मोहन प्रसाद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रदेश भर में कुल मिलाकर 28,80,82,380 वैक्सीन की डोज दी गयी है -अमित मोहन प्रसाद


दिवाकर सिंह की रिपोर्ट
लखनऊ: 28 फरवरी 2022 अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,41,220 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 346 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,42,91,439 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 629 लोग तथा अब तक कुल 20,40,668 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,698 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 27 फरवरी, 2022 को एक दिन में 2,01,055 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,20,12,872 तथा दूसरी डोज 11,68,87,385 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,25,60,920 तथा दूसरी डोज 43,68,400 दी गयी है। कल तक 22,52,803 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,80,82,380 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies