रेस्टोरेंटे में मांसाहारी खाना न मिलने पर मारी गोली,तोड़फोड़ फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रेस्टोरेंटे में मांसाहारी खाना न मिलने पर मारी गोली,तोड़फोड़ फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार




बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर  के सिकंदराबाद इलाके से बड़ी घटना सामने आई है. यहां स्थित एक रेस्‍टोरेंट में मांसाहारी खाना नहीं मिलने को लेकर रविवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गई. इस घटना के बाद वहां जमकर तोड़फोड़ की गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है.जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में एक रेस्‍टोरेंट में खाने को लेकर विवाद हो गया. मांसाहारी खानी नहीं मिला तो दो पक्ष भिड़ गए. पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि अब्दुल वाहिद नाम के एक व्यक्ति के होटल में यह वारदात हुई. पुलिस के अनुसार रविवार को एक आदमी इस होटल में पहुंचा और उसने मांसाहारी खाना मांगा. जब वाहिद ने कहा कि उसके यहां मांसाहारी खाना नहीं है और जो उपलब्ध है, उन्हीं में से वह आर्डर कर सकते हैं. इस बात पर वह व्यक्ति नाराज हो गया और वहां से चला गया.क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार के मुताबिक, कुछ समय बाद वह व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ वापस लौटा और उसने होटल में तोड़फोड़ कर दी. वहां फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली वाहिद के रिश्तेदार अतीक के पैर में लग गई. पुलिस अधिकारी के अनुसार अतीक का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में दो आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के अनुसार घटना मामूली बात पर शुरू हुई थी. इस मामले में विस्तार से जांच की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies