पूर्व अपर जिलाधिकारी की बेटी की फ्लैट में मिली लाश,
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पूर्व अपर जिलाधिकारी की बेटी की फ्लैट में मिली लाश,


प्रयागराज,  प्रयागराज में चौफटका स्थित एक फ्लैट में सोमवार शाम रिटायर्ड एडीएम की बेटी 40 वषीर्य प्रीति तिवारी की लाश मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने छानबीन की तो शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। अभी मौत पर रहस्य बना है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।
राजापुर में खोला था प्ले स्कूल, फ्लैट में रहती थीं अकेले
बताया जाता है कि गोरखपुर निवासी अखिलेश तिवारी एडीएम के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी बेटी प्रीति चौफटका में अंबेडकर बिहार आवास योजना के प्लैट नंबर 403 में अकेले रहती थीं। दूसरे फ्लैट के लोगों ने पुलिस को बताया कि प्रीति राजापुर में प्ले स्कूल चलाती थी, जो कोरोना काल में बंद हो गया था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति से तलाक के बाद अकेले प्लैट में निवास करती थी। परिवार वालों से भी ज्यादा संपर्क नहीं रहता था। एक मुंहबोला भाई पुष्पेंद्र है, जो फ्लैट पर आता जाता था। दो दिन से नौकरानी संगीता फ्लैट पर नहीं गई थी। इसका पता चलने पर सोमवार शाम पुष्पेंद्र फ्लैट पर पहुंचा। कई बाद खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। सिक्योरिटी गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए। एक कमरे के फर्श पर प्रीति की लाश पड़ी थी। यह देख लोगों में खलबली मच गई। चौकी इंचार्ज राजरूपपुर सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रीति पहले आर्थिक रूप से मजबूत थे। उसके पास फारच्यूनर कार थी। इसके बाद स्कार्पियो और फिर अल्टो खरीदी थी। मगर काफी समय से वह आर्थिक रूप से परेशान और बीमार थी। फिलहाल घरवालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मकान में मिला युवक का शव धूमनगंज थाना क्षेत्र के अबूबकरपुर मोहल्ले में रहने वाले 34 वर्षीय पंकज पांडेय की मकान के भीतर सोमवार को लाश मिली। पिछले दो दिन से मकान का दरवाजा बंद था। यह देख पड़ोसी परेशान हुए और फिर दरवाजा खटखटाया। मगर कोई आवाज न आने पर सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते भीतर पहुंचे। वहां एक कमरे में पंकज की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। बताया जाता है कि पंकज की बहन व मां असम में रहती हैं। वह यहां अकेले रहता था और नशे का आदी था। टीवी की बीमारी से भी ग्रसित था। फिलहाल इंस्पेक्टर धूमनगंज अनूप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies