मतदान जागरूकता का संदेश दिया,रन फार वोट को दौड़े खिलाड़ी व लोग..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मतदान जागरूकता का संदेश दिया,रन फार वोट को दौड़े खिलाड़ी व लोग..

प्रयागराज, उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तहत पांचवें चरण के मतदान की भी तैयारी है। पांचवें चरण में प्रयागराज परिक्षेत्र में चुनाव होगा। प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ और कौशांबी जनपदों में भी 27 फरवरी को मतदान होगा। मतदान में अधिक से अधिक वोटर पहुंचें इसके लिए जिला प्रशासन भी तैयारी कर रहा है। अपने स्‍तर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुआ आयोजन
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रयागराज में मंगलवार को रन फार वोट दौड़ का आयोजन हुआ। शहर के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से सुबह रन फार वोट दौड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ। आजाद पार्क के गेट नंबर तीन से दौड़ प्रतियोगिता को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरूकता का दिया संदेश दिया 
रन फार वोट दौड़ में प्रयागराज के खिलाड़ियों के अलावा आम शहरी भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में जुटे लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला। मैराथन के लिए जाना जाने वाला यह रूट चार महीने के अंतराल में फिर से उसी अंदाज में उत्साह भरा नजर आया। तीन किलोमीटर की दौड़ का समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में किया गया। यहां आयोजित समापन समारोह में दौड़ पूरी करने वाले खिलाड़ियों व अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। हर मतदाता बूथ तक जाएं और मतदान करें : जिलाधिकारी इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि हर मतदाता बूथ तक जाएं और मतदान करें। इसके लिए हम सब की भी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें जागरूक करें। खिलाड़ियों के माध्यम से इस जागरूकता अभियान को और ऊंचाइयों तक ले जाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies