जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिलने से भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता हुए गदगद।
बीडीसी संघ के मध्य जोन प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय एवं जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे के नेतृत्व में करीब 2 दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों और उनके प्रतिनिधियों ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह चौहान को दिया समर्थन। लगे जय श्रीराम के नारे। बीडीसी सदस्यों के समर्थन एवं कारवां बढ़ने से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अमित सिंह चौहान और भाजपा कार्यकर्ता हुए गदगद, बीडीसी सदस्यों का का जताया आभार, कहा की मान सम्मान में नहीं होगी कमी, बुधवार देर शाम बीकापुर कस्बे में भाजपा चुनाव कार्यालय पर भाजपा के समर्थन में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह चौहान और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राना ने थमाया भाजपा का झंडा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने राष्ट्रवाद, आम जनों की खुशहाली और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का किया वायदा। इस मौके पर बीडीसी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय और जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या को पूरे विश्व में दिलाई नई पहचान, अयोध्या का विकास भाजपा शासनकाल में ही संभव, अयोध्या में बन रहा है भगवान श्री राम का भव्य मंदिर, वैश्विक धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में हो रहा है विकास, भाजपा की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी वर्गों को मिल रहा है बिना भेदभाव के लाभ, कानून व्यवस्था हुई मजबूत, डॉ अमित सिंह चौहान शिक्षित, सरल व योग्य उम्मीदवार। प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय के साथ बीडीसी संघ के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे, उमाशंकर यादव, जिला सचिव बद्री प्रसाद, महेश कुमार, राज कपूर, पवन कुमार, पवन सिंह, मुकेश कुमार ,विनोद निषाद, राम स्वारथ निषाद, कृष चंद्र यादव, जनार्दन तिवारी, आलोक यादव, राम अवतार निषाद, अशोक निषाद, पवन सिंह ,जवाहर लाल निषाद, राम प्रसाद निषाद, रामकिशन निषाद, आदि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा की नीतियों में आस्था जताया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, भाजपा नेता बीडीसी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतन्श तिवारी, दिग्विजय उर्फ बुक्कू सिंह भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, अनिल उपाध्याय, भरत जी श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय उर्फ मोनू पांडेय, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
