अखिलेश के लंदन जाने का टिकट, सुनील साजन की वायस फर्जी - अरबिन्द यादव एमएलसी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अखिलेश के लंदन जाने का टिकट, सुनील साजन की वायस फर्जी - अरबिन्द यादव एमएलसी


लखनऊ राजनीति के गलियारों में इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव को लंदन जाने का एक टिकट जारी हुआ है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है । जिसमें साथ ही किसी के द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता एमएलसी सुनील साजन जी से बात होना बताया जा रहा है, जिसके संबंध में उत्तर प्रदेश की गाथा के लखनऊ जनपद के मुख्य संवाददाता दिवाकर सिंह ने इसकी तहकीकात करने की कोशिश की तो यह बताया गया कि यह जो वीडियो वायरल हुआ है सुनील साजन का नहीं है उनकी आवाज नहीं है यह फर्जी है ।
       इस संवाददाता ने जनपद मैनपुरी करहल के रहने वाले समाजवादी पार्टी के एमएलसी श्री अरविंद सिंह यादव जो कि समाजवादी पार्टी से हैं तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तथा पूरे परिवार से अत्यन्त नजदीकी रखने वाले सपा के जिम्मेदार सिपाही माने जाते है ।उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर जब श्री दिवाकर सिंह ने अपने मो ० 9005269005 से आज सुबह लगभग 9.45 पर फोन करके संपर्क किया और लगभग 05 मिनट तक सच्चाई जानने के लिए बात की । इस वीडियो वायरल तथा फ्लाइट की टिकट बाबत जानकारी ली तो श्री यादव ने बताया कि यह आवाज सुनील साजन की नहीं है ना तो इस टिकट और इस वॉइस रिकॉर्डिंग वार्ता में कोई भी सच्चाई ही है, यह सब विपक्षियों द्वारा एक साजिश के तहत किया जा रहा है जो बिल्कुल असत्यऔर निराधार है जिसका सत्यता से कोई लेना देना नहीं है मैं इस वायरल वीडियो वॉइस रिकॉर्डिंग तथा फ्लाइट टिकट को सच्चाई से सिरे से नकार रहा हूं । यह बात करहल निवासी समाजवादी पार्टी के एमएलसी श्री अरविंद यादव जी ने उत्तर प्रदेश की गाथा के लखनऊ के मुख्य संवाददाता श्री दिवाकर सिंह से फोन पर दी है ।
UPKG News


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies