10th 12th Board Exam 2022 offline: सुप्रीम कोर्ट में आज यानी बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षा कैंसिल करने की याचिका पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 10 और 12 का एग्जाम रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज की. याचिका में कहा गया था की ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हुई है. इसलिए एग्जाम की जगह इंटरनल असेसमेंट से नंबर दे दिए जाएं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा ऐसी याचिका से छात्र कन्फ्यूज होते है. ऐसी याचिका दाखिल नही होनी चाहिए.मामले की सुनवाई जस्टिस एएम खानविलकर की पीठ ने की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश के कई राज्यों के बोर्ड परीक्षार्थियों ने मामलें में याचिक दायर की थी.याचिका वकील अनुभा सहाय श्रीवास्तव की ओर से दायर की गई थी. दायर की गई याचिका में मांग की गई थी कि कम नंबर आने पर छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का भी विकल्प देना चाहिए. श्रीवास्तव ने छात्रों की ओर से दायर याचिका में कहा था कि कोरोना मामलों के कारण स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई है.पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा ऑफलाइन नहीं होनी चाहिए. बोर्ड परीक्षा का आयोजन भी ऑनलाइन किया जाना चाहिए. मांग थी कि केंद्रीय बोर्डों के साथ राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं भी ऑनलाइन होनी चाहिए.
