Type Here to Get Search Results !

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बूथों का किया निरीक्षण, 29 नवंबर को भी मुस्तैद रहेंगे बीएलओ

 


प्रयागराज, 28 नवंबर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेरी वर्ना मेकर इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों में बने बूथों पर पहुंचकर बीएलओ और सुपरवाइजर से पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।   

ऐप से डिजिटाइजेशन और रजिस्टर में दर्ज करें कार्रवाईनिरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि बूथों पर मिलने वाले फार्म-6, 7 और 8 से जुड़े आवेदनों का ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन किया जाए और उन पर नियमानुसार कार्रवाई हो। साथ ही सभी बीएलओ को एक अलग रजिस्टर बनाकर फार्म-6, 7 और 8 से संबंधित पूरी कार्यवाही उसमें दर्ज करने को कहा गया।

 परिवार के सदस्यों के नाम एक ही बूथ पर करने के निर्देशजिलाधिकारी ने मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की जांच पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम, पिता के नाम, फोटो या अन्य विवरण में त्रुटि या संशोधन की जरूरत है, तो संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर फार्म-8 भरवाया जाए।

 उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी एक परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज हैं, तो आवश्यक प्रक्रिया के तहत सभी सदस्यों का नाम एक ही बूथ पर शामिल कराया जाए।   

युवाओं और महिला मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोरडीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। नए युवा मतदाताओं, छूटे हुए पात्र नागरिकों और जेंडर रेशियो के तहत सूची में शामिल न हो सकीं महिला मतदाताओं से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। 

उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में जुटे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ और सुपरवाइजर को पूरी तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। 29 नवंबर को भी खुले रहेंगे बूथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 नवंबर को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया है। 

इस दिन सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर पुनरीक्षण से जुड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के समय संबंधित ईआरओ, बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.