Type Here to Get Search Results !

जल जीवन मिशन की समीक्षा: धीमी प्रगति पर एलएंडटी को सख्त चेतावनी, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

 


प्रयागराज: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की बृहत् समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था एलएंडटी (L&T) को सख्त चेतावनी दी गई कि लगातार समीक्षा के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है।


प्रमुख निर्देश और समयसीमा

ओएचटी और जलापूर्ति का सत्यापन: अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया कि जहां नियमित जलापूर्ति हो रही है और जहां ओवरहेड टैंक (ओएचटी) का निर्माण शेष है, वहां जिलास्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराया जाए। साथ ही कार्ययोजना मांगने और पर्याप्त श्रमिक लगाकर काम तेज करने के निर्देश दिए गए।

गजा इंजीनियरिंग: दिसंबर तक इंटेक वेल का काम 100 प्रतिशत पूरा करने, इलेक्ट्रिक वर्क के साथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का कार्य 10 जनवरी तक पूर्ण करने और 15 जनवरी तक जलापूर्ति शुरू करने को कहा गया।

रोड रेस्टोरेशन और विद्युत कनेक्शन: सड़क मरम्मत (रोड रेस्टोरेशन) कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता से कोई समझौता न करने तथा अधिशासी अभियंता (विद्युत) को लंबित विद्युत कनेक्शन तत्काल देने के निर्देश दिए गए।


जल सारथी ऐप और गुणवत्ता जांच: डीपीआरओ और डीआईओएस को जल सारथी ऐप के लक्ष्य पूरे करने तथा थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) को नियमित गुणवत्ता जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परियोजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता (जल निगम ग्रामीण), डीसी-डीपीएमयू और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.