Type Here to Get Search Results !

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027: 17 नवंबर को होगा आलेख्य प्रकाशन, 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे व आपत्तियां


प्रयागराज। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम को लेकर रविवार को संगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि 17 नवंबर 2026 को एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची को लेकर 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक पूरा कर 04 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

बैठक के मुख्य दिशा-निर्देश एवं प्रमुख बिंदु:


राजनैतिक दलों को प्रतियां व बीएलए नियुक्ति: 17 नवंबर को आलेख्य प्रकाशन के दिन सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने सभी दलों से पारदर्शिता के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) नियुक्त करने की अपील की है।


चार अर्हता तिथियों का लाभ: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चार अर्हक तिथियों के तहत, 01 जनवरी 2027 के अलावा 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम रूप से अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।


आवेदन की प्रक्रिया (ऑफलाइन व ऑनलाइन):


नया नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 तथा नाम कटवाने के लिए फार्म-7 भरा जाएगा।


प्रविष्टियों में संशोधन, वोटर आईडी प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाता चिन्हांकन या निवास परिवर्तन के लिए घोषणा पत्र के साथ फार्म-8 जमा किया जा सकेगा।

ये सभी फार्म प्रत्येक बूथ पर बीएलओ (BLO) के पास उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा घर बैठे ECINET मोबाइल ऐप या आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।


सार्वजनिक सत्यापन व नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शन: 17 नवंबर से 22 नवंबर 2026 के बीच ग्राम सभा और वार्ड कमेटी की बैठकों में बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे और नामों का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही प्राप्त होने वाले फार्मों (6, 6ए, 7 व 8) की सूचियां (फार्म-9, 10, 11, 11क एवं 11ख में) मतदान केंद्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad