प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी)। थाना मनियर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि में से 6,000 रुपये होल्ड कराकर वापस पीड़ित के खाते में जमा करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, हरिशंकर राजभर पुत्र माया राजभर, निवासी मनोरथपुर, थाना मनियर, जनपद बलिया के बैंक खाते से 17 नवंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 30,000 रुपये निकाल लिए गए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा थाना मनियर में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन में थाना मनियर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
मनियर बलिया।टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं और तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करते हुए ठगी की गई कुल 30,000 रुपये की धनराशि में से 6,000 रुपये को होल्ड कराया। इसके बाद Money Restoration Portal (MRM Portal) पर धारा 106(3) BNSS के तहत आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए 21 अक्टूबर 2026 को होल्ड की गई पूरी 6,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
रुपये वापस मिलने पर पीड़ित हरिशंकर राजभर ने बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 मुकेश यादव, प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क, थाना मनियर, बलिया।
क0आ0 मनोज प्रजापति, थाना मनियर, बलिया।
का0 आदर्श मिश्रा, थाना मनियर, बलिया।
का0 सूर्यप्रकाश मौर्या, थाना मनियर, बलिया।
म0 का0 अनामिका सिंह,
थाना मनियर, बलिया रहे।

