प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
विश्वजीत जायसवाल (तहसील संवाददाता)
रसड़ा, बलिया (यूपी), 31 अक्टूबर 2026। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना जागृत करना था।
कार्यक्रम में रसड़ा कोतवाल श्री सुशील कुमार, चौकी प्रभारी श्री शिव कुमार दुबे तथा पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से एकता, साहस, देशप्रेम और अनुशासन की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता के रक्षक बनें तथा अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की प्रगति में योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता की प्रतिज्ञा दोहराई।
जय हिंद! जय भारत!


